तीन दिन बाद ग्वालियर एयरपोर्ट शुरू,रनवे पर दौडऩे लगीं फ्लाइट्स
May 10 2025
ग्वालियर। ग्वालियर का राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट शनिवार से आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया। पहली फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली से आई। इसके बाद मुम्बई और बैंगलुरू से आने और जाने वाली फ्लाइट का संचालन किया गया। 6-7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इस एयरपोर्ट को यात्री फ्लाइट के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि एयरपोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट तक सिर्फ टिकट ले चुके यात्री ही पहुंच सकते हैं।
कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया है। जिसे देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्णय लिया था कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट की सभी उड़ानों को 7 से 9 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया था।
यह फैसला महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर हाई अलर्ट के चलते लिया गया था। यह एयरपोर्ट उड़ान संचालन के लिए भारतीय वायु सेना के महाराजपुरा एयरबेस के रनवे का उपयोग करता है। यह एयरबेस लड़ाकू विमानों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है।
एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ी चेकिंग
तीन दिन बाद ग्वालियर के एयरपोर्ट पर संचालन शुरू तो हो गया है, लेकिन एयरपोर्ट के रास्तों पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। एक किलोमीटर दूर से ही पुलिस चेकिंग कर रही है। एयरपोर्ट के अंदर आने और जाने की इजाजत सिर्फ यात्रियों को ही है।
ग्वालियर एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, मुम्बई और बैंगलुरू के लिए सीधी फ्लाइट्स चल रही हैं। इन तीन शहरों के लिए फ्लाइट का संचालक शुरू हो गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









