विधायक सिकरवार ने शिव महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर ली बैठक
May 10 2025
ग्वालियर। विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 14 मई से फूलबाग मैदान में शुरू होने वाली शिव महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर कथा संयोजक एवं कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर आयोजन समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक में विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि 14 मई से 22 मई तक फूलबाग मैदान में शिव महापुराण कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन गौतीर्थ पुराण मनीषी कौशिक महाराज करेंगे। कथा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे।
बैठक में पं. रामदेव शर्मा, उमेश उप्पल, रामबाबू अग्रवाल, राम पाण्डे, अवधेश कौरव, विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, सीमा समाधिया, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद प्रमोद खरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ठल, कीर्ति पाठक, नीतू चौहान, रेनू चौहान, प्रवेश परिहार, अरूणा गुप्ता आदि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









