भारत विकास परिषद द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 12 मई से

May 10 2025

 ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा सहयोग एवं मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति एंवम अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केन्द्र के तत्वाधान में 12 मई को श्रीमद भागवत कथा का आयोजन श्रीराम मंदिर पर किया जा रहा है। कलश यात्रा में आचार्य बृजेश पांडे शास्त्री एवं राहुल गिरी महाराज सिद्ध हनुमान तिघरा व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं प्रद्युम्न सिंह तोमर व मुन्न्ना लाल गोयल मौजूद रहेंगे।
पत्रकारवार्ता में कथा की जानकारी देते हुए रवि गर्ग ने बताया कि 12 मई को मंशापूर्ण हनुमान मंदिर शान गन हाउस के सामने फालका बाजार से कलश यात्रा प्रारंभ होकर श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा में 101 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर कलश लेकर चलेंगी। आयोजकों ने बताया कि कथा समापन के बाद 20 मई को हवन के पश्चात 101 कलश व वस्त्र महिलाओं को वितरित किए जाएंगे। कलश यात्रा का स्वागत एवं फालका बाजार के धर्म प्रेमी व्यापारियों द्वारा जलपान फूल माला आतिशबाजी के द्वारा जगह-जगह किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि कथा में 13 मई को महाभारत प्रसंग, सृष्टि वर्णन, 12 अवतार, 14  मई को सती चरित्र, नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन होगा, तो वही 15 मई को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही धर्म प्रेमी बंधुओं से प्राप्त उपहार भी बच्चों को बांटे जाएंगे। 15 मई को श्रीकृष्ण लीला का व्यास पीठ से बाचन होगा। 17 मई को कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण समिति द्वारा रुक्मणी विवाह के शुभ अवसर पर एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या काजल शाक्य संग बृजेश चिनोर निवासी का शुभ विवाह भी कराया जाएगा, जिसका कन्यादान श्रीमती रेणुका सुगंध चंद गुप्ता द्वारा लिया जाएगा। कथा में रुक्मणी विवाह के उत्सव पर जो भी उपहार प्राप्त होंगे, सभी उपहार कन्या परिवार को दे दिए जायेंगे।
18 मई को सुदामा चरित्र का वर्णन एवं 19 मई को श्रीकृष्ण लीला एवं श्री हनुमान जी की प्रस्तुति के साथ छप्पन भोग एवं फूल बंगला भी सजाया जाएगा। 20 मई को पूर्ण आहुति के साथ कथा का विश्राम होगा और शाम को 5 बजे से प्रसादी वितरण की जायेगी।
श्रीकृष्ण जन्म के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक घनश्याम परोनिया, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। रुक्मणी विवाह में संत कृपाल सिंह, दनदरौआ महाराज, पण्डोखर सरकार उपस्थित रहेंगे।
पत्रकारवार्ता में राजकुमार गर्ग(फतेह बाबा), सुरेश ङ्क्षबदल, मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आनंद अग्रवाल रंग वाले, रामनाथ अग्रवाल, अरूण बंसल, ओम प्रकाश अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, दिनेश चंद बसंल आदि  उपस्थित थे।