ग्वालियर के 66 वार्डों में लगाए जा रहे सायरन
May 09 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में नगर निगम के सभी 66 वार्डों की मैपिंग कर ऐसे स्थान का चयन कर सायरन लगाने के बाद पूरा शहर उसकी सीमा में आए। साथ ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि आवश्यकता पडऩे पर आपात स्थिति में एक ही इशारे पर सभी सायरन एक साथ बज सकें और नागरिकों को सतर्क किया जा सके। यह निर्देश संभागायुक्त मनोज खत्री ने जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दिए। जिसके बाद शुक्रवार सुबह से शहर के सभी ऑफिस, गली मोहल्ला व वार्ड स्तर पर सायरन सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
नए सायरन के साथ, बैंक व अन्य स्थल पर लगे सायरन एक्टिव करें
संभागायुक्त खत्री ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में नए स्थलों पर सायरन लगाने के साथ-साथ शहर के सभी बैंकों व अन्य जगहों पर पूर्व से लगे सायरन को सक्रिय कराएं और बैंकर्स से कहें कि सायरन चालू करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न आवासीय कॉलोनियों रहवासी कल्याण संगठनों को भी अपनी-अपनी कॉलोनी में सायरन लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में संभागायुक्त खत्री ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में सायरन से संकेत मिलने पर सभी स्ट्रीट लाइट तत्काल बंद होनी चाहिए। इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि सायरन पर मिले संकेतों का पालन करने के लिए शहरवासियों को जागरूक भी किया जाए। संभागायुक्त खत्री ने कहा कि जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को समझाएं कि किसी प्रकार का पैनिक (घबराहट) न लाएं, यह सभी व्यवस्थाएं एहतियात बतौर की जा रही हैं।
आईजी, कलेक्टर व एसएसपी ने दिए सुझाव
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाई जा रही रणनीति के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध जेसीबी, गैस कटर व अन्य मशीनरी को सूचीबद्ध कर इसकी जानकारी संबंधित थाने में दे दी जाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में आपात स्थिति को ध्यान में रखकर एहतियात बतौर की जा रहीं तैयारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि सचेत एप के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कराया जाएगा। जिले में राजस्व अनुविभागवार संयुक्त टीमें तैयार कर राहत एवं बचाव कार्य की रणनीति बनाई गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहें न फैले
संभागायुक्त मनोज खत्री ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरें व अफवाहें प्रसारित न हों, जिनसे लोगों में घबराहट व भ्रम की स्थिति पैदा हो। इसके लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही यह स्पष्ट कर दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संघ प्रिय व अपर जिला दण्डाधिकारी टीएन सिंह मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









