गरीब बच्चियों को दिलाएंगे शिक्षा

May 09 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला विशुद्ध ग्वालियर शाखा का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह निजी रेस्टोरेंट में हुआ। जिसमें नवीन टीम की महिला पदाधिकारियों ने गरीब परिवार की बच्चियों को शिक्षा दिलाने की शपथ ली। मुख्य अतिथि जैन मिलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला टोंग्या थी। शपथ अधिकारी महेन्द्र जैन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पूजा टोंग्या, सचिव रुचि जैन, कोषाध्यक्ष पूजा जैन और सदस्य रेखा जैन, पिंकी जैन, पूजा जैन, मोहिनी पापड़ीवाल, शार्वेश जैन को शपथ दिलाई। वहीं महिला विशुद्ध शाखा में सक्रिय भागीदारी के लिए 16 मेंबरों का सम्मान किया गया।