ज्ञान ज्योति बाल विकास पाठशाला का शुभारंभ

May 09 2025

ग्वालियर। तीर्थकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ हस्तिनापुर के तत्वावधान में मामा का बाजार स्थित अजितनाथ दिगम्बर जैन वरैया पंचायती मंदिर में ज्ञान ज्योति बाल विकास पाठशाला का शुभारम्भ पार्षद प्रेमलता धर्मेद्र कुमार जैन द्वारा किया गया। 
इस मौके पर आलोक जैन वापी स गुजरात ने मंगलाचरण स्वरूप 48 द्वीपों से 48 मंत्रों के साथ संगीतमयम भक्तामर दीपार्चना की गई। पाठशाला में जैन संस्कृति की शिक्षा लेने वाले के बच्चों को अध्ययन करने लिए जैन पाठ्य पुस्तकों की किट भेंट की।