मप्र अंडर 11 स्टेट चैस चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी ग्वालियर करेगा

May 09 2025

ग्वालियर। जिला शतरंज संघ ग्वालियर एवम् मप्र चैस एसोसिएशन द्वारा मप्र अंडर 11 स्टेट चैस चैंपियनशिप का आयोजन 7 व 8 जून को ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी मप्र चैस एसोसिएशन के स्टेट टूर्नामेंट चेयरमैन गुरमीत सिंह ने साझा की उन्होंने बताया की जिला शतरंज संघ ग्वालियर के द्वारा आग्रह पर यह आयोजन ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ ग्वालियर के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि स्टेट टूर्नामेंट अंडर 11 की मेजबानी ग्वालियर को सौपी गई है और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। संजय क_ल ने बताया कि यह टूर्नामेंट 7 व 8 जून को ग्वालियर में दीनदयाल सिटी मॉल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस टूर्नामेंट को छ राऊंड में पूरा किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अपना ओरिजनल जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।