एलएनआईपीई की छात्रा का वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चयन
May 09 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर की एमपीएड की छात्रा सोनल महाला का चयन प्रतिष्ठित वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हो गया है, जो कि इस वर्ष जर्मनी में आयोजित होने जा रहे हैं। इससे पहले इसी संस्थान की दो अन्य छात्राएं मानवी श्रीवास्तव और संजना पिंटो पहले ही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुकी हैं। अब सोनल के चयन से संस्थान में उत्सव का माहौल है।
यह चयन एमजी यूनिवर्सिटी कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स के आधार पर किया गया, जिसमें देशभर के चार जोनों से लगभग 8000 महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में सोनल, मानवी और संजना ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर लगातार तीसरी खिलाड़ी का चयन होना संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









