26 संस्थाओं व 13 लोगों को रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया

May 09 2025

ग्वालियर। विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी ग्वालियर की ओर से निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संभागायुक्त मनोज खत्री उपस्थित रहे। उन्होंने रेडक्रास के मुख्य कार्यों पर चर्चा की। अध्यक्षता कलेक्टर रुचिका चौहान ने की। कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। चेयरमैन सर्वजीत सिंह ज्ञानी ने रेडक्रास को और आगे ले जाने पर चर्चा की। रेडक्रास के सचिव नवल किशोर शुक्ला ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा एवं रेडक्रास की समस्त गतिविधियों के बारे में बताया। 
कार्यक्रम मे 26 संस्थाओं व 13 लोगों को रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में यशवंत इंदापुरकर, विजय दीक्षित, देवेंद्र गुर्जर, डा केशव पांडेय, सुरेश मित्तल, अनामिका अग्रवाल, मंजीत कौर भल्ला, परांकुश शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, संतोष दास, संदीप देव ने अपनी सहभागिता की। संचालन प्रवीण भारद्वाज ने किया एवं आभार निशिकांत मोघे ने व्यक्त किया।