कलेक्टर व एसएसपी देर रात कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे

May 09 2025

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान देर रात स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचकर आपदा प्रबंधन को लेकर निगम और पुलिस के अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर एसएसपी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर को निगमायुक्त संघ प्रिय ने कमांड सेंटर के काम करने के ट्रैक के बारे में जानकारी दी। इसमें पूरे शहर का सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम तथा ट्रैफिक सिस्टम की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कलेक्टर ने पूरे शहर में सभी वार्डों के प्रमुख स्थानों पर सायरन किस तरह बजाए जाएंगे इसकी भी जानकारी प्राप्त की। 
इसके साथ ही ही आवश्यकता पडऩे पर एक साथ किस तरह ब्लैक आउट किया जाएगा, इसके लिए निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। इस बैठक में निगमायुक्त ने कलेक्टर को बताया कि पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट को सायरन बजते ही एक साथ बंद कर दिया जाएगा। वहीं ट्रैफिक सिग्नलों पर सायरन लगाने का काम किया गया है। फिलहाल जिले भर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।