हमले के बाद शहर में शुरू हुई वाहनों की कड़ी चेकिंग

May 09 2025

ग्वालियर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान आतंकवादी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और सिविल एरिया में हमला शुरू कर दिया है। भारत की ओर से भी कड़ा जवाब दिया जा रहा है। 
बता दें कि ग्वालियर एयरफोर्स की वजह से भारत के 244 शहरों में सुपर सेंसिटिव माना जाता है। यही कारण है कि ग्वालियर पुलिस ने गत देर रात से शहर में चेकिंग शुरू कर दी है। शहर के सभी चारों ओर शहर के अंदर चौराहे पर पुलिस अफसर कड़ी चेकिंग कर रहे हैं। हर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। पुलिस अफसर का कहना है कि यह चेकिंग सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है जिससे कोई भी अवांछित व्यक्ति शहर में प्रवेश न कर सके।
एयरफोर्स स्टेशन हाइ अलर्ट जारी
पाकिस्तान के हमले के बाद ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा है। बतादें कि यहां पदस्थ सभी अफसरों को अलर्ट मोड पर रखा है। जिससे जरूरत पडऩे पर यहां से पाकिस्तान पर एक्शन लिया जा सके।