विदाई समारोह में सिकरवार और शिवहरे हुए सम्मानित

May 09 2025

ग्वालियर। जनकगंज हॉस्पिटल में आयोजित प्रदीप शिवहरे के सेवानिवृति कार्यक्रम में मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार का सभी कर्मचारियों ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। अस्पताल में उपस्थित मलेरिया कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार और निवृत मलेरिया निरीक्षक प्रदीप शिवहरे का भव्य स्वागत कर उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह परमार वरिष्ठ कर्मचारी नेता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र बाथम, गणेश पचौरी, प्रियदर्शी शर्मा, रामकुमार तोमर, जय सिंह, अमित कालगांवकर, ज्ञानेश द्विवेदी, नरेंद्र यादव आदि रहे।