भक्त को परेशान करने वाले को क्षमा नहीं करते भगवान:लाड़ली सरकार

May 09 2025

ग्वालियर। भगवान के भक्तों को जो परेशान करता है उसे भगवान कभी भी क्षमा नहीं करते। इसलिए सदा खुद को भगवान की भक्ति में लीन रखें, फिर जगत में कोई भी आपका बाल बांका नहीं कर सकता है। यह विचार गुरुवार को मराठा बोर्डिंग में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास सुधि उपाध्याय लाड़ली सरकार ने व्यक्त किए। कथा स्थल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कथा सुनने तथा अपनी मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने व्यास पीठा का पूजन किया। गोवर्धन भगवान को 56 भोग लगाए गए। 
कथा में पहुंचे मंत्री सिंधिया ने लाड़ली सरकार को फल मिष्ठान वस्त्र भेंट किए। महाराष्ट्र हितचिंतक सभा द्वारा माधवी राजे सिंधिया की प्रथम पुण्यतिथि पर उक्त कथा का आयोजन किया गया। कथा में परीक्षित स्नेहा विवेक सासौड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विनय जैन, राजू पलैया, विनोद शर्मा, बालराज शिंदे, संग्राम कदम, संजय सूर्यवंशी, रविंद्र पाटनकर, मीडिया प्रभारी गजेंद्र इंगले प्रमुख रूप से मौजूद रहे।