समर कैंप में बच्चों ने वायु सेना और नौसेना को दी बधाई
May 09 2025
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में चल रहे समर कैंप में सातवें दिवस 5 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों ने भारत की वायु सेना और नौसेना द्वारा आतंकवादियों पर किये गये आपरेशन सिंदूर के सफल सर्जिकल स्ट्राइक पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया। इस मौके पर बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता से देशभक्ति की झलक पेश की। बल्कि सेना को बधाई देने के लिये भावनात्मक तरीके अपनाए, और सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बच्चों ने सेना के साहस और बलिदान की प्रशंसा की और प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में समर कैंप में क्ले मॉडलिंग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक और कल्पना का प्रदर्शन दिखाते हुये भारत देश के राष्ट्रीय चिन्ह जैसे अशोक स्तंभ, तिरंगा, बनाकर देशभक्ति की भावना दिखाई, तथा पूरे उत्साह से राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया, जिसमें 50 बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेनाओं के पराक्रम और उनके साहसिक कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट करना था।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रंथपाल ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल बच्चों में रचनात्मक बढ़ाती है बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, और अभिभावकों के साथ-साथ विवेक कुमार सोनी, पूजा साहू, अनीता औडिया, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









