सनातन धर्म मंदिर में महादेव को चांदी की जलहरि अर्पित की
May 08 2025
ग्वालियर। भगवान श्रीचक्रधर का प्रतिष्ठा उत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह भगवान के श्री विग्रहों का अभिषेक किया गया। मोहिनी एकादशी पर सुबह 9 बजे भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का वेदोक्त अभिषेक किया गया। सुबह 9.15 बजे महादेव को चांदी की जलहरि अर्पित की गई। इस अवसर पर आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। प्रात: 11 बजे भक्तों ने भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण की आरती उतारी। देर शाम को जतिन विनोद अग्रवाल की भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या में चक्रधर हॉल भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









