लोहिया बाजार में यातायात को बाधित कर रहे हाथ ठेलों को हटाया

May 08 2025

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान ने बताया कि शहर में सुगम यातायात के लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत पूर्व विधानसभा अंतर्गत लोहिया बाजार में बीच सडक़ पर लगे हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया गया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई, कि निर्धारित सीमा के बाहर सामान रख कर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे अन्यथा जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव एवं मदाखलत मौजूद रहा।