भाविप सहयोग शाखा द्वारा नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण कराया

May 08 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर द्वारा निरंतर बहोड़ापुर तिराहे पर गत 2 वर्षों से संचालित नियमित प्रात: 8.15 बजे राष्ट्रगान कार्यक्रम की श्रंखला में सर्दी, गर्मी, बरसात में आ रही परेशानी के मद्देनजर एवं वहाँ आसपास यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में सहयोग शाखा एवं इनर व्हील क्लब आफ ग्वालियर द्वारा निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण 8 मई गुरुवार को प्रात: 8.30 बजे 798वें दिन राष्ट्रगान उपरांत महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती सिकरवार ने कहा कि भाविप शाखा सहयोग एवं इनर व्हील क्लब ग्वालियर के द्वारा सदैव ही सेवा, संस्कार के कार्य किए जाते है। भाविप शाखा सहयोग द्वारा अनवरत रूप से राष्ट्रगान करना राष्ट्र के प्रति राष्ट्रप्रेम को जागरूक करने का कार्य कर रही है। साथ ही महापौर द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण ओर पानी को बचाना है पर काफी जोर देकर कहा कि पेड़ लगाए परन्तु उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। साथ ही शाखा द्वारा महापौर से यात्रियों के एक वॉटर कूलर लगवाने का आग्रह किया, जिस पर महापौर द्वारा वाटर कूलर लगाने का आश्वासन दिया  गया।
भाविप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि काफी समय से प्रतीक्षालय ना होने के कारण यात्रियों को दिक्कत आती थ।  इसी परेशानी को देखते हुए भाविप शाखा सहयोग एवं इनर व्हील ऑफ ग्वालियर द्वारा संयुक्त रूप से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है।
इनर व्हील क्लब आफ एसोसिएशन की प्रेसिडेंट सुनीता जैन ने कहा कि हम शाखा सहयोग के साथ मिलकर कार्य वर्ष भर कार्य करेंगे। रीजनल महासचिव सुधीर अग्रवाल ने कहा कि शाखा सहयोग द्वारा बहुत ही बढिय़ा कार्य किए जा रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनूप अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, सुधा गुप्ता, शोभना भार्गव, रजनी अग्रवाल, वीके शर्मा, कृष्णकांत अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, गोपाल दास जैन, अरुण बंसल, महेंद्र गर्ग, दिलीप बंसल, सीमा गुप्ता, रवि गर्ग, केएल मंगल, नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेंद अग्रवाल, प्रो एसएस अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल, सुरेश बिंदल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन सिंघल चंद्रभान जैन, रामरतन गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, गिर्राज अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, मनीराम, विशन गर्ग आदि उपस्थित रहे।