नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की
May 08 2025
ग्वालियर। मराठा बोर्डिंग में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की, यशौदा के लाला भयौ जय कन्हैया लाल की...की धुन पर श्रद्धालु श्रोता उत्सव मेंं जमकर नाचे। बधाई लुटाई गईं। बिस्कुूट चॉकलेट और खिलोने लूटने के लिए बुर्जुग भी भाव विभोर होकर बच्चे बन गए। इस मौके पर कथा पांडाल में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई।
श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते हुए बाल कथावाचक सुधि उपाध्याय लाड़ली सरकार ने कहा कि जीवन में हमसे जाने अनजाने में अनेक पाप हो जाते हैं, इन पापों को नष्ट करने का एक ही उपाय है, भगवान का नाम जप. भगवान का नाम जपने से बड़े से बड़े पाप कट जाते हैं। भगवान को याद करने के कई तरीके हैं, जिसमें कथा श्रवण, उनका नाम कीर्तन, स्मरण, अर्चना और वंदना। उन्होंने कहा कि संसार में हर व्यक्ति मैं और मेरा के चक्कर मेें पड़ा हुआ है,लेकिन जबतक हम अहंकार से मुक्त नहीं होंगे, तब तक प्रभु को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इस मौके पर अपूर्वा अमित ठाकरे, बालराज शिंदे, संग्राम कदम, संजय सूर्यवंशी, रविंद्र पाटनकर, राजेंद्र शिंदे, संजय दुबेकर, गुरू देवेंद्र उपाध्याय, वीआर कदम, केशवराव पंवार, गजेंद्र इंगले मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









