पाकिस्तान में भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर पर कैट ने मनाई खुशियां

May 08 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशियां मनाई। इस अवसर पर इंदरगंज चौराहा पर कैट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता का जयघोष किया। साथ ही सेनाओं को पहलगांव में आतंकी हमले का बदला लेने पर बधाई भी दी।
कश्मीर के पहलगांव में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों ने निर्दोष सैलानियों की धर्म पूछ कर हत्या की थी। साथ ही महिलाओं से बोला था कि अपने प्रधानमंत्री मोदी को बता देना। इस हमले का बदला लेने की मांग सारा देश  कर रहा था। वही इसके विरोध में कैट ने पाकिस्तान से सभी तरह के व्यापार भी बंद कर दिए थे। सेना द्वारा इस आतंकी हमले का बदला लिए जाने पर बधाई दी। 
इस अवसर पर कैट के प्रदेशअध्यक्ष भूपेंद्र जैन, रवि गुप्ता, विवेक जैन,  मयूर गर्ग, ललित नागपाल, दिलीप पंजवानी, अंसुल तपा, सुरेश खत्री, राकेश गोयल, राघवेंद्र सिंघल, गुड्डू जैन, जेसी गोयल, कमल अग्रवाल, सचिन राजपूत, मनोज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नितिन गोयल, गोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।