एलएनआईपी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

May 08 2025

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान द्वारा पूर्व वर्षो की भांति ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ संस्थान के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों उत्साह के साथ शिविर में शामिल होने पहुंचे और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों के परिजनों ने भी उत्साहित होकर शिविर के आयोजन में भाग लिया। 
ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में लगभग 1035 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, स्केटिंग, में प्रशिक्षणार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया है साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में प्रशिक्षणार्थियों ने शूटिंग रेंज में भाग लिया है और शूटिंग गन से निशाना लाएगा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. जोसेफ सिंह, डॉ. केके साहू, डॉ. एमके सिंह, डॉ. मदन सिंह राठौड, डॉ. दीपक शर्मा, वीरेंद्र झाझरिया एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।