पांच दिवसीय नि:शुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर शुरू
May 08 2025
ग्वालियर। पांच दिवसीय नि:शुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर जीवाजी विश्वविद्यालय एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जेयू योग केन्द्र पर शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय शिविर में योग कराया गया। जेयू के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने शिविर का शुभारंभ कराया। अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह परिहार ने की।
भारतीय योग संस्थान के योग शिक्षकों द्वारा हड्डी रोग से निजात पाने के लिए सुक्ष्म क्रियाएं, योगासन,प्राणायाम कराया गया। विश्व विद्यालय की योग गेस्ट फैकल्टी ने ध्यान कराया।
शिविर प्रभारी प्रोफेसर सुशील गुप्ता ने मंच संचालन और हड्डी रोग पर सारगर्भित वार्ता दी, मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रोफेसर राज कुमार आचार्य ने योग के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए और सभी को योग से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया। जिला प्रधान ने सभी का आभार जताया पश्चात प्रांतीय प्रधान ने संस्थान का परिचय के साथ साथ शान्ति पाठ कराया प्रसाद वितरण के हुआ। प्रतिभागियों ने शिविर को लाभदायक बताया और योग से जुडऩे का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दिनेश शर्मा, सुशील गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, सूर्य प्रकाश शर्मा, एसके बैसाखिया, श्रीमती नीलिमा गुप्ता, अमिता गुप्ता, आरएस गुप्ता, हेमंत गंगवार, सप्तऋषियों सहित योगाभ्यासियों और हड्डी रोग से पीडि़त लोगों ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









