सिविल डिफेंस की एक्सरसाइज है:एसएसपी

May 07 2025

एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि बुधवार को ग्वालियर जिले में सिविल डिफेंस की एक्सरसाइज की गई। सिविल डिफेंस का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन परेशानी से निपटने के लिए जिले के नागरिकों को तैयार करना है। यह सिर्फ अभ्यास है। जिसमें अलग-अलग स्थानों पर ड्रिल की गई। सायरन की आवाज सुनते ही कुछ समय के लिए सभी लाइट बंद करी गई। इस दौरान सभी स्थानों पर पुलिस टीम तैयार रही।