बिल्डिंग में लगी आग, 30 मिनट में सैकड़ों फंसे लोगों को रेस्क्यू किया
May 07 2025
ग्वालियर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जीकल स्ट्राइक कर दी है। सर्जीकल स्ट्राइक से तिलमिलाकर पाकिस्तान गलत हरकत कर सकता है, इससे बचने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ग्वालियर सहित मप्र के पांच शहरों में बुधवार की शाम चार से रात आठ बजे तक मॉक ड्रिल की गई।
शाम को ग्वालियर में मॉकड्रिल के चलते सिरोल इलाके में हाई राइज बिल्डिंग पर हवाई हमले के दौरान कई फ्लैट में आग गई थी। जिसमें सैकड़ों लोग फंस गए थे। यहां पुलिस, एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कंट्रोल किया और घायलों को निकालना शुरू किया। लोग दहशत में नजर आए। लगातार एंबुलेंस दौड़ती रहीं, करीब 30 मिनट में रेस्क्यू दलों ने सभी की जान बचा ली।
मॉक ड्रिल में होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, सेना, बीएसएफ और पुलिस के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। मॉक ड्रिल में सायरन के जरिए खतरे की सूचना, ब्लैक आउट, प्रमुख सरकारी और गैर सरकारी इमारतों को सुरक्षित रखने, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों की ड्रिल की गई।
मॉक ड्रिल करने के पीछे का कारण यह है कि अगर कोई हमला हो तो लोग खुद को कैसे बचाएं। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाए। इसमें एयर रेड वार्निंग सायरन को चालू करना और नागरिकों, छात्रों आदि को सुरक्षा के बारे में जानकारी देना शामिल है। साथ ही, ब्लैकआउट करना, जरूरी जगहों पर छिपना और लोगों को सुरक्षित निकालने की योजना को अपडेट करना और उसका अभ्यास करना भी शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









