जल विहार परिषद कार्यालय में महापौर एवं सभापति ने किया नवीन लिफ्ट का शुभारंभ
May 07 2025
ग्वालियर। आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए परिषद कार्यालय जल विहार में नवीन लिफ्ट का लोकार्पण बुधवार को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर द्वारा फीता काटकर किया गया।
उल्लेखनीय है कि परिषद कार्यालय परिसर में दूसरी मंजिल पर महापौर कार्यालय एवं सभापति कार्यालय आदि महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित है, चूंकि यह भवन स्टेट समय का है तथा इसमें पुराने समय की काफी ऊंची सीढिय़ां हैं और वहां आम नागरिक, बुजुर्ग एवं दिव्यांग नागरिक अपने आवश्यक कार्य हेतु जनप्रतिनिधियों से मिलने जाते हैं, उनकी सुविधा को देखते हुए जल विहार परिसर में लिफ्ट स्थापित कराई गई है। जिससे आमजन सुगमता से द्वितीय तल तक पहुंच सकें। जिसका लोकार्पण बुधवार को किया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, उपनेता सत्ता पक्ष मंगल यादव, उप नेता विपक्ष रवि तोमर, मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, लेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला एवं निगमायुक्त संघ प्रिय, जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









