क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, रिया द्वितीय और कनक तृतीय रहे

May 07 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में छठवें दिवस क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 45 बच्चो ने भाग लिया।
क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने क्ले से फूल बनाया जिसमें शिवम बंसल (प्रथम), रिया पाठक (द्वितीय) और कनक बंसल (तृतीय) विजेता रहे, साथ ही बच्चों ने क्ले से अन्य सुंदर कलाकृतियाँ भी बनाई। समर कैंप के दौरान बच्चों ने इंडोर गेम जैसे कि हुला-हूप, डॉर्ट गेम और चेस भी खेले, साथ ही विजेता बच्चों को पुरुस्कार भी दिये गये।
इस अवसर पर बच्चों ने कहा कि आज हमने यहाँ क्ले से अलग अलग कलाकृतियाँ बनाना सीखा और हमने इंडोर गेम भी खेले, हमनें बाद में पुस्तकालय का भ्रमण भी किया जिसमें हमें काफी रोचक कहानीयों की किताबे पढ़ी।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, और अभिभावकों के साथ-साथ अतिथि के रूप में पूजा साहू, अनीता औडिय़ा, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।