15 हजार की रिश्वत लेते मालनपुर थाने का एएसआई पकड़ा
May 07 2025
ग्वालियर। मालनपुर थाना क्षेत्र में ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को एएसआई तुलसीराम कोठारी को 15 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एएसआई एक मारपीट के मामले में दो लोगों के नाम हटाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। मालनपुर थाने में एएसआई तुलसीराम कोठारी पदस्थ है। वह अपने कमरे में ही रिश्वत ले रहे थे।
ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक थाना मालनपुर जिला भिंड तुलसीराम कोठारी को 15 हजार की घूस लेते पकड़ा है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 सिद्धवारी मालनपुर भिंड निवासी दिनेश सिंह पुत्र शिव सिंह धाकर ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि मालनपुर थाने में मेरे एवं परिवार के अन्य सदस्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 62-2025 कायम है, एफआईआर से मेरे भाई और पिता का नाम हटाने के लिए एएसआई तुलसीराम 15 हजार रुपए मांग रहा है।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाये जाने पर लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, उक्त टीम के द्वारा बुधवार को को आरोपी एएसआई तुलसीराम को उसके सरकारी क्वार्टर थाना मालनपुर के बगल से निवास पर दिनेश सिंह से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लेते हुए पकड़ा गया है। रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है।
टीम में डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक रानिलता नामदेव, बृजमोहन सिंह नरवरिया, अंजली शर्मा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा, जसवंत शर्मा, धीरज नायक, सुरेंद्र सेमिल, अंकेश शर्मा शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









