गजल, शायरी और कविता से सजी शाम
May 07 2025
ग्वालियर: पथ ग्रुप की ओर से निजी स्टूडियो सोलफुल बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के शायर, गजलकार, गीतकार और कहानीकार उपस्थित हुए। उन्होंने अपनी-अपनी रचनाओं से हर एक के दिल को छुआ। शुरुआत रश्मि सबा ने गजल से की। उन्होंने सुनाया दर्द बेताब है अल्फाज में ढलने के लिए, रास्ता चाहिए सबको ही निकलने के लिए, मैं दिया हूं, मेरी फितरत है उजाला करना, वो समझते हैं कि मजबूर हूं जलने के लिए..। इसके बाद सुमित गौतम ने व्यंग्य और गीतों में समाज की तस्वीर दिखाई। उन्होंने सुनाया ये पल को पल का उत्कंठित उल्लास न भारी पड़ जाए, साथी, नयन विरामों की ये प्यास न भारी पड़ जाए...। आलोक बेंजामिन ने सुधारगृह में बिताए अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक विधि-विवादित किशोर,जो कभी मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा डान बनने का सपना देखता था, आज उनकी काउंसलिंग और विश्वास से प्रेरित होकर एक सफल व्यापारी और समाज का सकारात्मक हिस्सा बन चुका है।
वहीं ज्योति चौहान ने एक मार्मिक कहानी सुनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हितेश रहेजा ने रिश्तों की सरलता और जीवन का संघर्ष कविता के माध्यम से सुनाया। उन्होंने पढ़ा पापा है ना और जीवन पथ पर मैं चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन बाबा मैडी ने की साथ ही कहानी भी सुनाई। कार्यक्रम के संयोजक पथजीवनी के संस्थापक विकास जैन रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









