ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने ग्वालियर लौटकर फिर संभाली कमान
May 06 2025
ग्वालियर। पुलिस ऑफिसर नरेश अन्नोटिया की पुन: ग्वालियर वापसी हो गई है, जिन्होंने एक बार फिर ट्रैफिक डीएसपी के रूप में कमान संभाल ली है। ट्रैफिक डीएसपी की पोस्ट अजित सिंह चौहान के बीती 30 अप्रैल को रिटायर्ड हो जाने से यह पद खाली हो गया था।
यहां बता दें कि श्री अन्नोटिया ने अपने सेवाकाल में काफी समय ग्वालियर में बिताया है, जिससे वह यहां की परिस्थिति से भली भांति वाकिफ हैं। जो पूर्व में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। हालांकि विगत वर्ष शासन द्वारा उन्हें इंदौर पहुंचा दिया गया था। अब एक बार फिर उन्हें ग्वालियर पहुंचाया गया है, जिन्होंने बीती दो मई को पुन: ट्रैफिक डीएसपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









