शराबी ड्राइवर ने रात में ठोके दनादन वाहन, थाने पहुंचकर बोला आई लव यू पुलिस
May 06 2025
ग्वालियर। शराब पीकर विक्रम चला रहे एक ड्राइवर ने कई लोगों की जान आफत में डाल दी। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने के सामने गत रात करीब 11 बजे की है। चालक अपना वाहन दौड़ा रहा था। पुलिस ने पीछाकर उसे पकडऩे का प्रयास किया, तभी उसने जीआरपी थाने की मोबाइल में टक्कर मार दी। जब पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके खिलाफ 185 की कार्रवाई की है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है, जिसमें काफी मात्रा में शराब पीने की पुष्टि की है।
पड़ाव थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक विक्रम क्रमांक एमपी 07 आरए 4090 का चालक शराब पीकर अपना वाहन दौड़ा रहा है, जिससे कई लोगों की जान संकट में आ गई है। सूचना मिलते ही एसआइ संतोष सिह भदौरिया को पुलिस बल के साथ सूचना की तस्दीक के लिए रवाना किया। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह बस स्टैण्ड तिराहे से पड़ाव पुल की तरफ आ रहा था। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने अपना विक्रम एनसीसी कॉलेज के सामने से होते हुए यू टर्न लेकर रेलवे स्टेशन एरिया में चला गया, वहां पर भी उसने कुछ विक्रम व ऑटो से टकराते-टकराते बचा और इसके बाद जीआरपी मोबाइल में टक्कर मार दी।
इसी बीच पीछा कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब विक्रम चालक को बाहर निकाला तो शराब की तेज गंध आई। जिसके बाद उसका मेडिकल कराया और उसके खिलाफ 185 की कार्रवाई की है।
पुलिस ने जब विक्रम चालक नीरज कुशवाह पुत्र केदार सिंह कुशवाह निवासी नारायण हॉस्पिटल के पास पिण्टो पार्क गोला का मंदिर बताया है। थाना मोबाइल से टक्कर का पता चलते ही पुलिसकर्मी बाहर आए तो शराबी ने उनसे आई लव यू पुलिस, जिसे सुनते ही मोबाइल से टक्कर का पता चलते ही आग बबूला हो रहे पुलिसकर्मियों के मुंह से बरबस हंसी छूट पड़ी। इसके बाद पुलिस टीम पकड़े गए ड्राइवर को लेकर थाने पहुंची तो वहां पर मौजूद एएसआई व अन्य पुलिसकर्मियों से वह आई लव यू पुलिस कहता नजर आया।
बताया गया है कि पकड़ा गया युवक अपने दोस्त से एक राउण्ड लगाने की कहकर आया है और वहां से सीधे कलारी पहुंचा और दारू चढ़ाने के बाद जब नशा हावी हुआ तो उसने विक्रम को हवाई जहाज बना दिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









