समर कैंप में आयोजित प्रतियोगिता में हर्ष मूलवानी प्रथम, अनिका सोनी द्वितीय, और अराध्या तृतीय रहे

May 06 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में पाँचवे दिवस वॉल बेलैसिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 24 बच्चो ने भाग लिया। वॉल बेलैसिंग प्रतियोगिता में हर्ष मूलवानी (प्रथम), अनिका सोनी (द्वितीय), और अराध्या (तृतीय) विजेता रहे, एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने किताबों पर आधारित विषय रेखओं पर सुंदर कलाकृतियों बनाई।
इस समर कैम्प में बच्चों को कु. मोनिका गोडिंया जी आर्ट एंड क्राफ्ट में पेपर से आर्ट बनाना सिखा रही है। समर कैंप के दौरान बच्चे पुराने अखबारों, बेकार पड़ी वस्तुओं और रंग-बिरंगे कागज से क्रिएटिव चीजे बनाना सीख रहें है, बच्चो की रूचि देखते हुए आज उन्होने बुकशेल्फ डेकोरेशन व रीडिंग कॉर्नर मेकओवर जैसे विषयो पर भी कार्य किया।
बच्चों ने बताया कि इस कैंप ने उन्हे न केवल रचनात्मक के नए तरीके सिखाए, बल्कि पुस्तकालय से जुडऩे और वहाँ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की प्रेरणा भी दी।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, यह कैंप बच्चों की रचनात्मकता और टीमवर्क को बढ़ाने का एक सुंदर प्रयास है, और हमें गर्व है कि पुस्तकालय इस दिशा में एक केन्द्रबिन्दु बन रहा है।
 कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, और अभिभावकों के साथ-साथ अतिथि के रूप में पूजा साहू, अनीता औडिय़ा, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।