पर्यावरण एवं जलसंरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान ही एकमात्र विकल्प:मंत्री प्रहलाद पटेल
May 06 2025
ग्वालियर। हुरावली वैशली नदी पर चल रहे जलसंरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान में प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने वैशली नदी का दौरा किया। इस मौके पर पटेल ने कहा कि पर्यावरण एवं मानवता की रक्षा के लिये जलसंरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान ही एकमात्र विकल्प है।
उन्होंने कहा कि जिस तेजी के साथ भू-जल स्तर नीचे जा रहा है वह हम सबके लिये चिंता का विषय है। उन्होंने कहा हुरावली वैशली नदी पर कारसेवकों द्वारा नदी किनारे शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर हजारों वृक्ष लगाने का जो अभियान शुरू किया गया है वह आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणादायी है। पटेल ने कहा जीवन में अच्छे कामों में हमेशा बाधाऐं आती हैं उससे विचलित होने के बजाय संकल्प के साथ अपने अभियान को पूर्ण करने में लगे रहना चाहिये। ऐसे जनअभियान में ईश्वर का आर्शीवाद भी प्राप्त होता है। पटेल ने पिछले 11 माह से वैशली नदी पर चल रहे अभियान के लिये पूर्व विधायक मुत्रालाल गोयल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए इस अवसर पर सभी कारसेवकों को सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने प्रदेश के ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का वैशली नदी आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 11 माह में क्षेत्र की जनता और कारसेवकों के जुनून ने जलसंरक्षण एवं वृक्षारोपण की दिशा में जो महत्वपूर्ण काम किया है उसे आने वाली पीढ़ी याद रखेगी उन्होंने कहा कि 2 किमी क्षेत्र में मृतप्राय नदी को जिन्दा किया है इसे आगे बढ़ाने का काम जिला प्रशासन को करना है जब जनता करोड़ों रुपए की शासकीय भूमि को मुक्त कराकर हजारों पेड़ लगा सकती है तो प्रशासन एवं निगम प्रशासन की क्या क्षमताऐं, क्या भूमिका है इसका आकलन कर उन्हें करना चाहिए।
इस अवसर पर समाजसेवी केशव पाण्डे, मुकेश दुबे, महेन्द्र यादव, ब्रजेश श्रीवास, अजय गुप्ता, बंटी गुर्जर, डीके शर्मा, सुरेश मोंगिया, उदय सिकरवार, डॉ. सीबी शर्मा, भूपेन्द्र गुर्जर, अजय श्रीवास्तव, मोहन बाथम, लक्ष्मण परिहार, मनीश शर्मा, राजेन्द्र नौटियाल, वीरेन्द्र यादव, आशाराम गौड, अर्जुन जाटव, नीतेश भदौरिया, एचडी ओझा, भारती शर्मा, अमरसिंह पाल, रूबी सिंह उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









