कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश मीडिया विभाग का पुनर्गठन

May 06 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस के मीडिया विभाग को और सक्रिय करने तथा सशक्त बनाने के लिए यह पुनर्गठन किया गया है। इसके साथ ही नवनियुक्त प्रवक्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को मुखर रुप से सामने लाए और सत्तारुढ दल की नाकामियों को उजागर करें। 
पुनर्गठन में ग्वालियर के धर्मेन्द्र शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में कुल 53 नियुक्तियां की गई है। इन सभी. से कहा गया है कि वे जनता की आवाज बनकर कांग्रेस की नीति और सित्रांत जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।