एमपी बोर्ड12वीं का रिजल्ट घोषित, ग्वालियर की रिमझिम ने 98.2 प्रतिशत के साथ किया टॉप
May 06 2025
ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। रिजल्ट उनके मनमुताबिक आया था। जिनके नंबर 70 फीसदी या उससे अधिक आए उनकी आंखों में लेपटॉप की चमक दिखाई देने लगी। रिजल्ट देखने के लिए एमपी ऑनलाइन की पास होने के बाद ऑनलाइन सेंटर पर विजयी मुद्रा में नजर आतीं छात्राएं।
एमपी ऑनलाइन की दुकानों के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ लगना शुरू हो गई। जैसे ही सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी हुआ वैसे ही छात्रों में रिजल्ट देखने की होड़ मच गई।
उल्लेखनीय है कि इस साल कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 49932 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 27609 और हायर सेकंडरी के 22323 विद्यार्थी थे। जिसमें 46573 नियमित और 3359 विद्यार्थी प्राइवेट रहे। खास बात यह है कि इस बार परीक्षा में परीक्षार्थी पास होंगे या फेल, लेकिन उन्हें सप्लीमेंट्री की पात्रता नहीं होगी।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। जिसमें 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। रिमझिम ने 500 में से 491 अंक पाकर 98.2 प्रतिशत के साथ अपनी यह रैंक बनाई है। रिमझिम बहोड़ापुर के सागरताल रोड स्थित समर्थ बाल मंदिर स्कूल की छात्रा हैं। अपनी कामयाबी का श्रेय रिमझिम ने माता-पिता व गुरुजन को दिया है। साथ ही रिमझिम का कहना है कि वह मोबाइल से दूर रहती थीं इसलिए यह कामयाबी मिली है।
स्नेहा ने साइंस में बनाई स्टेट में दूसरी रैंक
ग्वालियर की बेटी स्नेहा शर्मा ने साइंस बायोलॉजी ग्रुप में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्नेहा नवीन विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोले का मंदिर की छात्रा हैं। स्नेहा शर्मा ने 483 अंक हासिल कर यह मुकाम पाया है। स्नेहा ने अपनी कामयाबी के पीछे परिजन व स्कूल की महत्वपूर्ण भूमिका बताई है। साथ ही कहा है कि वह नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। स्नेहा की कामयाबी के बाद उनके घर पर आसपास मिलने वालों का आना जाना लगा है। हर कोई उसका मुंह मीठा करा रहा है।
परीक्षा परिणाम में कला समूह में ग्वालियर के डबरा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र शौर्य शर्मा पुत्र कमल किशोर ने 500 में से 484 अंक लाकर प्रदेश में छठवां स्थान पाया है, जबकि तानसेन नगर के एस किंडर गार्डन हाई स्कूल के छात्र प्रबल सिंह जादौन ने 500 में से 483 अंक लाकर सातवां स्थान पाया है।
ग्वालियर में 12वीं के परीक्षा परिणाम के बाद खुशी की लहर है। पिछले साल की तुलना इस बार रिजल्ट अच्छा आया है। ग्वालियर में 61.93 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। ग्वालियर में 12वीं में 49 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
कम नंबर आने पर दोबारा एग्जाम देने का मौका
एमपी बोर्ड ने इस साल फैसला लिया है कि अगर छात्र मेन एग्जाम में फेल होते हैं, तो जुलाई में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। ये फैसला नई शिक्षा नीति-2020 के तहत लिया गया है। इससे छात्र कम नंबर लाते हैं तो वह हताश नहीं होंगे, बल्कि उनको जल्दी एक और मौका मिलेगा। इस बदलाव से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्हें एक या अधिक विषयों में फेल होने पर पूरे साल इंतजार करना पड़ता था। इससे छात्रों का साल खराब नहीं होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









