जैन मिलन महानगर महिलाओं ने गरीब महिला की मदद कर ली सेवाकार्य की शपथ

May 05 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला महानगर शाखा ग्वालियर का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। शपथ से पहले एक गरीब परिवार की महिला को मदद के रूप में सामाग्री ओर नकदी राशि देने के साथ नवीन अध्यक्ष मीनू भौंच, सचिव प्रीति पांड्या और कोषाध्यक्ष ममता जैन वैक्सीन ने अपनी टीम के साथ विधिपूर्व शपथ ली।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ नीति पांडे ने कहा कि माता और पिता अपनी बेटी को बेटे के बराबर का दें दर्जा। बेटी भी बेटे के सम्मान है। बेटे से ज्यादा बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं का संगठन भी समाज के कार्यों के लिए बहुत जरूरी है। महिलाओं को सेवा के कार्य के रूप में जो मूल्य आपको मिला है उसे समाज सेवा के साथ मानव सेवा भी करें।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शपथ समारोह के मुख्य अतिथि माधव कलेजा की प्रधानाचार्य डॉ नीति पांडे थी। गौरव अतिथि शीला जैन थी। विशिष्ट अतिथि निर्मल पाटनी, शपथ अधिकारी अनीता जैन, विनय कासलीवाल एवं मंजू पाटनी भी मंच पर मौजूद थी।
शपथ अधिकारी एवं निवृत्तिमान क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता जैन ने नवनिर्वाचित नवीन अध्यक्ष पद पर श्रीमती मीनू भौंच, सचिव प्रीति पांड्या, उपाध्यक्ष संगीता कागदी, चंचल अजमेरा  रक्षा पाटनी, सह सचिव मोहानी पपड़ीवाल, सह कोषाध्यक्ष रुचि बिलाला, सांस्कृतिक मंत्री शिल्पी बाकलीवाल, ग्रीटिंग संयोजक संगीता बडजात्या के अलाव कार्यकारिणी में ममता पांड्या, दीपिका जैन, मनीषा जैन, सोनाली जैन, मोनिका सेठी ओर आराधना क्षेत्रपाल्या ने वर्ष 2025-26 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। 
शपथ के उपरांत पूर्व अध्यक्ष मृदुल पहाडिय़ा, सचिव रक्षा पाटनी ओर कोषाध्यक्ष आराधना क्षेत्रपाल्या ने नवनिर्वाचिक अध्यक्ष श्रीमती मीनू भौंच, सचिव प्रीति पांड्या एवं कोषाध्यक्ष ममता जैन को कोलपिन लगकर कार्यभार सौपा कर सम्मानित किया। सालभर कार्य करने वाले 50 मेंबरों का भी सम्मान किया गया।