प्रतिमा तोडऩे वाले जल्द नहीं पकड़े तो बड़ा आंदोलन होगा: डॉ. सिकरवार
May 05 2025
ग्वालियर। भिंड जिले के दबोह में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा तोडऩे को लेकर कांग्रेस उग्र हो गई है। सोमवार को कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में इंदरगंज चौराहे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों की मांग है कि जिन दोषियों ने महात्मा फुले की प्रतिमा खंडित की है, उनकी जल्द पहचान करके पुलिस कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि दोषियों को जल्द पकडक़ा कार्रवाई नहीं की गई और इस तरही की घटना दोबारा कहीं हुई तो फिर भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, अवधेश कौरव, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, पार्षद अंकित क_ल, प्रमोद खरे, केदार बराडिया, गायत्री सुधीर मंडेलिया, विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, हितेन्द्र यादव, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, प्रेम सिंह यादव, महेन्द्र शर्मा, संदीप यादव, जीतू कुशवाह, बल्लू तोमर, बीना भारद्वाज, सीमा समाधिया सहित अन्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









