अग्रकुल महिला समिति के सदस्यों ने देखी रेड-2

May 05 2025

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा मनोरंजन से भरपूर रेड 2 मूवी समिति के सदस्यों को दिखाई गई। संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने बताया की मूवी को दिखाने का हमारा उद्देश्य यह था कि महिलाएं घर की व्यस्तताओं के चलते मूवी देखने नहीं जा पाती है, हम यह प्लेटफॉर्म उनको उपलब्ध कराते हैं कि वह अपने पुराने दिनों को याद करें और खुश होकर आगे के लिए अपनी यादों को सहेज कर रखें। 
इस अवसर पर सुनीता सिंघल, भावना सिंघल, कुसुम मित्तल, रूमा अग्रवाल, दीपिका मित्तल, संगीता गर्ग, ज्योति गर्ग, मधु अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, मोनिका जैन, वंदना सिंघल आदि उपस्थित रहे।