प्रभारी मंत्री जनजाति बस्ती में लोगों से मिले,लोगों ने ज्ञापन दिए

May 05 2025

ग्वालियर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सोमवार की सुबह रामनगर जनजाति बस्ती विक्की फैक्ट्री का भ्रमण करने पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को जानने के बाद अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुए डबरा रवाना हो गए। 
भ्रमण के दौरान लोगों ने प्रभारी मंत्री को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस दौरान विधायक मोहन सिंह राठोर, सभापति मनोज तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल आदि उपस्थित थे।