प्रगति विद्यापीठ में मैमोग्राफी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित
May 05 2025
ग्वालियर। प्रगति विद्यापीठ में कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान तथा रोटरी क्लब जाग्रति के संयुक्त तत्वाधान में एक मैमोग्राफी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. रजनी अग्रवाल का स्वागत करके किया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना श्रीवास्तव प्रेसिडेंट रोटरी क्लब जाग्रति, कैंसर हॉस्पिटल की पूरी टीम और रोटरी क्लब जाग्रति की पूरी टीम उपस्थित रही।
उद्घाटन समारोह में डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैंसर से बचाव के लिए सभी महिलाओं को जागरूक होना होगा और बिना बीमार हुए ही स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना होगा। इसलिए हमने यहां पर आपके लिए मैमोग्राफी और पैप-स्मीयर परीक्षण की सुविधा के साथ साथ परामर्श भी उपलब्ध कराया है। उम्मीद है कि आप सभी इसका लाभ जरूर लेंगे।
डॉ. रजनी अग्रवाल ने डॉ. गुंजन श्रीवास्तव की बात का समर्थनकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सब के साथ आप एचपीवी वैक्सीन भी लगवाएं। माहवारी के दौरान एवं बाद में भी जैनाइटल हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। गंदगी बीमारी की जड़ है।
कैम्प में परीक्षण के लिए कैंसर हॉस्पिटल से आई वरिष्ठ कन्सलटेंट्स की टीम के अतिरिक्त डॉ. सन्जना, डॉ. सन्तोष कुमार, डॉ. नम्रता, संगीता, ईशू, सरोज, श्रीमती सरोज, बलदेव, भरत सिंह, एवं सागर ने परीक्षण में सहयोग दिया। परीक्षण के लिए आईं सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और 60 से भी अधिक महिलाओं ने परीक्षण कराया और 55 मैमोग्राफी हुईं। 45 महिलाओं ने पैप-स्मीयर की जांच भी करवाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









