बिना वजह व्यापारियों को तंग किया तो कैट करेगा सडक़ पर आंदोलन: भूपेन्द्र जैन

May 05 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में व्यापार करना अत्यंत कठिन हो रहा है। ऑन लाइन बिजनेस ने छोटे कारोबारियों को समाप्त करने की योजना बना रखी है। वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारी और दुकानदारों को पुलिस को साथ लेकर जबरन तंग किया जा रहा है। व्यापारियों का सब्र का बांध टूट जाएगा तो सडक़ों पर आंदोलन होगा। यह बात कैट ग्वालियर के पदाधिकारियों एवं वर्किंग फोर्स की मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कही। 
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने की उन्होंने कहा कि प्रत्येक बाजार में कैट आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। अगला कार्यक्रम सराफा बाजार लश्कर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न व्यापारिक संगठन एवं एसोसिएशन को कैट का सदस्य बनाया जाएगा। 
 बैठक में पुरुषोत्तम जैन, जेसी गोयल, गोपाल जायसवाल, राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता, नितिन गोयल संजय कॉम्पलेक्स, राघवेन्द्र सिंहल, धनराज सेवानी, अनिल शाह, मनोज अग्रवाल, हरिओम चौरसिया, अनिल पुनियानी, नितिन अग्रवाल मोनू, आदि उपस्थित थे।