भाविप शाखा-समर्पण का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

May 05 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण का दायित्व ग्रहण समारोह होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती ओर विवेकानंद की तस्वीर पर मालापर्ण दीप प्रजनन व रास्ट्रगीत वन्देमातरम का गान कर  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथि आलोक सिंह परिहार थाना प्रभारी पड़ाव, विशिष्ट अतिथि डॉ संदीपा मल्होत्रा, अनूप अग्रवाल, अमित जैन थे। 
शपथ अधिकारी अमित जैन ने नई कार्य कार्यकारणी में अध्यक्ष विम्मी सचदेवा, सचिव लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीषा श्रीवास्तव, गतिविधि संयोजक ज्योति शर्मा, डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, मधु धवन, पुष्पा प्रजापति, आरती शर्मा, पिंकी राय, रुपल शिवहरे, मधु धीमान, शशि अग्रवाल, प्रान्तीय संयोजक गुलाब सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, पंकज शर्मा, महेश धीमान, संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राजकुमार राय, सह सचिव संजय कथुरिया, देवेन्द्र शिवहरे, विजय भवानी, पर्यावरण संरक्षण आकाश प्रदीप लक्षणे, भूपेन्द्र प्रेमी को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक सिंह परिहार ने शाखा-समर्पण के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि शाखा भारत विकास परिषद के पांचों प्रकल्पों सम्पर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण के अनुरुप गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई लिखाई व कन्याओं का विवाह सबसे पुनीत कार्य है।
कार्यक्रम में विम्मी सचदेवा, अरविंद दुदावत, सुश्री संदीपा मल्होत्रा, अमित जैन,  डीसी तिवारी,  प्रवीण पवार,  गोपाल मोटवानी, छवि, अनूप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
अंत मे अतिथियों को स्मृति चिन्ह पर्यावरण संरक्षण पोधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा ओर मधु धीमान ने किया। आभार सचिव लता गुप्ता ने किया समापन राष्ट्रगान जनगण से हुआ।