सुपर माइंड चैस टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

May 05 2025

ग्वालियर। मप्र जिला शतरंज संघ की जिला इकाई ग्वालियर जिला शतरंज संघ की ओर से सुपर माइंड शतरंज टूर्नामेंट दीनदयाल सिटी मॉल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेष जैन, विशिष्ट अतिथि विशाल जैन थे। जबकि अध्यक्षता संजय क_ल ने की। इसमें अंडर 8, अंडर 12, अंडर 16, अंडर 24, गल्र्स एंड बॉयज दोनों कैटेगरी के लिए रखे गए थे। प्रत्येक कैटेगरी में 5-5 ट्रॉफी गल्र्स एंड बॉय के लिए रखी गई थी। टूर्नामेंट में कुछ सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए थे। अंडर 8 में प्रथम अभिमन्यु वी. वड़क्कोट, अंडर 12 बॉयज में प्रथम अभिराज तोमर, अंडर 12 गल्र्स में प्रथम अनाया जैन, अंडर बॉयज में प्रथम दिवित गंगवाल, 16 24 16 अंडर गल्र्स में प्रथम संजीवनी आर्य, अंडर बॉयज में प्रथम सक्षम सिंह, अंडर 24 गल्र्स में प्रथम चाहत गुप्ता रहीं।