सहकारी बंधु देश हित, किसान हित में नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दें
May 05 2025
ग्वालियर। इफको के प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी के नई दिल्ली से ग्वालियर आगमन पर होटल रेडिसन में सहकारी बंधुओं ने उनका पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में इफको नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थ, विशिष्ट अतिथि के रूप में इफको मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेन्द्र कुमार, श्री इफको आमसभा सदस्य नई दिल्ली कौशल शर्मा, राज्य विपणन प्रबंधक इफको भोपाल डॉ डी. के. सोलंकी सहित ग्वालियर चम्बल संभाग के लगभग 100 सहकार बंधुओ ने भाग लिया।
इफको नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने इस अवसर उपस्थित सहकार बंधुओं को आव्हान करते हुए उन्होंने देश हित, किसान हित में नैनो उर्वरको के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया ढ्ढ वहीं अवस्थी ने सहकार बंधुओ द्वारा किए गए सम्मान के लिए सभी सहकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कोशल शर्मा ने सहकारी बंधुओं को संबोधन में बताया कि इफको के प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी का पिछले 50 वर्षो से सहकारिता तथा कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें फर्टिलाईजार मैन अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा रोशडेल पायनियर्स अवार्ड में भी सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









