माधवीराजे की स्मृति में भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

May 04 2025

ग्वालियर। राजमाता स्व. माधवीराजे सिंधिया की प्रथम पुण्यतिथि पर मराठा बोर्डिंग एवं महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा द्वारा मराठा बोडिऱ्ंग परिसर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व रविवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मराठा समाज के साथ शहर के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा गिर्राज मंदिर ओल्ड हाईकोर्ट से आरंभ होकर इंदरगंज चौराहा पहुची जहां भक्तों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। 
कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर कलश रखकर चल रही थी। कथा व्यास 11 वर्षीय कथा वाचक सुश्री लाड़ली सरकार बग्घी में सवार थीं। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगा। 
इस मौके पर बालराजे शिंदे, संग्राम कदम, एडवोकेट संजय सूर्यवंशी, रविंद्र पाटनकर एवं मीडिया प्रभारी गजेंद्र इंगले,कथा परीक्षत अनीता मनोज घाटगे धर्मेंद्र गायकवाड, इंद्रजीत गायकवाड़, दिलीप जगताप आदि मौजूद रहे।