ग्वालियर के 11 खिलाड़ी एशिया आर्म रेसलिंग में चयनित

May 04 2025

ग्वालियर। एशियाई आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली में होने जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में एशिया कॉन्टिनेंट के 20 देशों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में ग्वालियर आर्म रैसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 9 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 
संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने बताया कि ग्वालियर आर्म रेसलिंग के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान बनाए हुए है। साथ ही देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। ग्वालियर के खिलाड़ी अब तक 27 अंतर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त कर चुके हैं। खिलाड़ीयो के कोच व पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मनीष कुमार ने बताया कि अधिकांश खिलाडियों के पदक लाने की उम्मीद है तथा चैम्पीयनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडी भाग लेंगे। 
ग्वालियर से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों में 65 किलोग्राम में वर्ग में राजीव गुर्जर, 60 किलोग्राम पैरा सीटिंग निरंजन गुर्जर, 65 किलोग्राम परस्टैंडिंग नरेंद्र प्रजापति, सब जूनियर वर्ग में 55 किलोग्राम कुणाल राणा, 50 किलोग्राम में कनिष्क कुमार, कार्तिक गुर्जर, 45 किलोग्राम शांतनु जाट, सीनियर वूमेन 50 किलोग्राम अंजलि जाए रचना जाटव, यूथ वूमेन 60 किलोग्राम रोहित सिंह शामिल है।