विधानसभा अध्यक्ष के बेटे का रिसेप्शन में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी, सोनू सूद ग्वालियर पहुंचे

May 04 2025

ग्वालियर। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर के शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए रविवार दोपहर बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी, सोनू सूद और प्राची देसाई ग्वालियर पहुंचे।  ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर सुनील शेट्टी और सोनू सूद व प्राची का समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में उनके फैंस एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। 
 इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की शादी में सेलिब्रेटी और वीवीआईपी गेस्ट के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शाम को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़,  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया सहित अन्य प्रदेश के राज्यपाल ग्वालियर पहुंचें।
ग्वालियर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की शादी का रिसेप्शन रविवार हुआ। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विशेष विमान से परिवार के साथ ग्वालियर आए। इसके अलावा प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला के अलावा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नागर सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उईके सहित अन्य केन्द्रीय मंत्री भी ग्वालियर आए। 
मेहमानों की तीन गेट से हुई एंट्री
कार्यक्रम स्थल पर तीन गेट बनाए गए थे। जिसमें एक गेट से उप राष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम व केन्द्रीय मंत्री सहित अन्य मंत्री प्रवेश करेंगे। इसके अलावा दूसरे गेट से प्रदेश के मंत्री व मीडिया व अन्य अफसर की एंट्री होगी। एक गेट से शहर के गणमान्य नागरिक व अन्य की एंट्री होगी।
तीन हजार पुलिस जवान व अफसर तैनात रहे
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के बेटे की शादी में शहर में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस अलर्ट मोड़ पर था। एयरपोर्ट व स्टेशन से लेकर सडक़ मार्ग पर कड़ी चौकसी थी। एयरपोर्ट, स्टेशन से लेकर मेला प्रांगण तक 3 हजार जवान व अफसर तैनात किए गए। सुरक्षा की कमान खुद आईजी अनिल सक्सैना व डीआईजी अमित सांघी ने संभाली। ड्रोन से भी रास्तों पर निगरानी रखी गई। इसके साथ ही ट्रैफिक रूट भी परिवर्तित किए गए थे।