18 लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया

May 04 2025

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल व ऋषभ मोटर सेल्स प्रा लिमिटेड ने रेडक्रास सोसायटी ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में स्व. उदित समाधिया की स्मृति में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। टोटल 18 लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिसमें 3 लोगो ने पहली वार रक्तदान किया। 13 लोगो को वीपी शुगर हिमोग्लोबिन व बजन कम होने अन्य कारणों के कारण उनका ब्लड नही लिया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी एव रेडक्रोस के उपाध्यक्ष डॉ केशव पांडेय भी उपस्थित थे।
कुलदीप समाधिया जो की लम्बे समय से स्वम रक्तदान कर रहे है। साथ ही लगातार 12 बर्षो से रक्तदान शिविर का आयोजन ग्वालियर एव गुना में करते है। डॉ केशव पांडेय ने कुलदीप समाधिया को इस पुनीत कार्य के लिए सम्मानित किया। सुधीर त्रिपाठी ने कहा रक्तदान जीवनदान से कम नही है। रक्त का कोई विकल्प नही है। सभी को ब्लड देने के फायदे भी बताये गए।
रक्तदान शिविर मेें दीपक बाजपेयी, अवनीस शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, डॉ केशव पांडे, डॉ एसडी शर्मा, डॉ अवनीश शर्मा, कुलदीप समाधिया, संदीप गुप्ता आदि सभी रक्तदाताओ का ह्रदय से आभार प्रकट कर रेडक्रॉस ब्लड बैंक द्वारा सभी रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र दिए गए। जिससे उनको कभी जरूरत होने पर विना एक्सचेंज 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध होगा।