5 दिवसीय निशुल्क मेंटल मैथ्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

May 04 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा सी 177 शिवांशु विला आकांक्षा अपार्टमेंट के सामने पटेल नगर सिटी सेंटर पर 5 दिवस का निशुल्क मेंटल मेथ्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शाम 7 बजे से किया जा रहा था। इसका आज समापन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि धनश्याम पिरोनिया विधायक भांडेर, विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष मप्र चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज थे। 
मेंटल मेथ्स प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि  मेंटल मेथ्स शिविर में बच्चो ने गणित के सवालों को खेल खेल में अबेकस को आधार बनाकर तेज गति से हल करने का प्रशिक्षण लिया।