बजरंग भक्त मंडल ने की 750 किलो हरे चारे की गौ सेवा

May 04 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा रविवार की साप्ताहिक गौसेवा के क्रम में 750 किलो हरे चारे की सेवा जनकताल स्थित गौशाला पर शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, राकेश बंसल, शिवाय मिश्रा, शुभम अवस्थी, भरत गर्ग के सहयोग से की गई। 
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि गौसेवा के साथ हर महीने की जाने वाली नि:शुल्क भोजन वितरण सेवा अगले रविवार नरसिंह प्राकट्योत्सव पर 1000 बिस्तर अस्पताल पर की जावेगी। 
इस अवसर पर  आशीष मंगल, राकेश मंगल, नमन अवस्थी, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, हरीश राठौर, दीपक शर्मा, अंकित गोयल, राजीव जादौन, पुनेश पाल, राकेश बंसल, अंकित तिवारी,कुशल मंगल, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।