ब्राह्मण सभा मुरार ने भगवान परशुराम का चल समारोह निकाला
May 04 2025
ग्वालियर। ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा घासमंडी मुरार परशुराम मंदिर से पुजारियों एवं संतों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कर 56 भोग परसादी लगाकर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में फैलने वाले कचरे और ग्लास पत्तल को ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुद उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री पं. राकेश शुक्ला एवं विशेष अतिथि हेमंत कटारे नेता प्रतिपक्ष विधानसभा मप्र एवं पंकज उपाध्याय विधायक जौरा, पं. अमरीश शर्मा विधायक लहार, पं. जयप्रकाश राजौरिया जिला अध्यक्ष भाजपा थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री पंडित अनूप मिश्रा ने की।
संस्था के अध्यक्ष पं. राम पाठक, डॉ श्याम पाठक, पं. रामनिवास समाधिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम मंदिर घासमंडी मुरार से निकल गया। मंदिर में फूलबंगला एवं छप्पन भोग का महाप्रसादी का भोग लगाया गया। चल समारोह मुरार सदर बाजार, बारादरी होता हुआ, भगवान परशुराम मंदिर घासमंडी में समाप्त हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









