मलेरिया निरीक्षक शिवहरे हुआ सेवानिवृति कार्यक्रम
May 04 2025
ग्वालियर। मलेरिया कर्मचारियों द्वारा मलेरिया निरीक्षक प्रदीप शिवहरे का सेवानिवृति कार्यक्रम सुख सागर होटल में आयोजित किया गया। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी डा विनोद दोनेरिया ने मलेरिया निरीक्षक प्रदीप शिवहरे को शाल श्रीफल शील्ड स्मृति चिन्ह साफा भेंटकर मंगल शुभ कामनाएं प्रदान कर उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाईया प्रेषित की। इस अवसर पर उनके कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनकी सामंजस्य स्थापित कर मिल जुल कर कार्य करने की पद्धति को सर्वोपरि बताया। आधा सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डा विनोद दोनेरिया, राजेश वर्मा , राजेंद्र शर्मा, सुनील पटेरिया, धनीराम कुशवाह, नरेंद्र बाथम, ध्रुव मांझी, श्यामवीर पाल, बीएम बघेल, धर्म सिंह, ओपी श्रीवास्तव, गणेश पचौरी, प्रियदर्शी शर्मा, लक्ष्मीकांत दीक्षित, मनोज अवस्थी, अनेक राजपूत, संदीप सक्सेना, वीरेंद्र वर्मा, अनीता सेलर, प्रवेश सविता, सविता भदौरिया, हिना खान आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









